फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोबाइल पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल की सम विषम वाहन नंबर फॉर्मूले को अब सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्रों ने मोबाइल पर लागू किया है। छात्रों ने तय किया है कि वह मोबाइल का सम विषम दिनों की ही तरह एक दिन प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कॉलेज के 70 फीसदी छात्रों ने इस योजना को अपनी सहमति दी है। दरअसल कॉलेज के कुछ छात्रों ने लेथल (प्राण घातक) नाम से यह योजना शुरू की।

उनका मानना है कि मोबाइल के ज्यादा प्रयोग करने से लोग बीमार हो रहे हैं। यह प्राणघातक होता जा रहा है। इसे लागू कराने के लिए छात्रों ने एंसेबली में बैठक बुलाई।
विज्ञापन

एसेंबली की बैठक में ल‌िया गया फैसला

स्टीफन में छात्रों ने जब एसेंबली बुलाई जिसमें वोटिंग कराई गई तो 70 फीसदी छात्रों ने इस योजना को अपनी सहमति दी।

हालांकि इसके लिए कॉलेज की ओर से कोई जुर्माना तय नहीं किया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल वाल्सन थंपू ने बताया कि वाहनों से सिर्फ वायु प्रदूषण होता है लेकिन मोबाइल शरीर के अंदर कई तरह के प्रदूषण फैला रहा है।

जहां एक ओर 15 तारीख से दिल्ली में कारों पर लगने वाला ऑड-ईवन फॉर्मूले का ट्रायल खत्म हो रहा है वहीं संभावना है कि 16 जनवरी से मोबाइल फोन का ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें