फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 14 साल की बेटी से सौतेला पिता कर रहा था यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेगमपुर इलाके की घटना, पांच माह की गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
विज्ञापन

-पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया मामला दर्ज, छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेला पिता ही 14 साल की नाबालिग बेटी का एक साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब किशोरी पांच साल की गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने पड़ोसी की मदद से इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि छह मई की शाम बेगमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की गर्भवती है और उसने अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता ही एक साल से उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पुलिस किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल करवाया। जिसमें पता चला कि पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सात वर्ष पहले पीड़िता के पिता का देहांत हो गया था। पति की मौत के दो साल बाद उसकी मां ने आरोपी से शादी कर ली। शादी के बाद वह बेगमपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। आरोपी बवाना के एक गत्ते की फैक्टरी में नौकरी करता था। किशोरी की मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन कर रही है।
-
राजीव कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें