Noida District Magistrate BN Singh
- फोटो : ANI
जिला विद्यालय निरीक्षक को इस घटना की जानकारी मिली तो शिक्षा विभाग ने स्कूल को फोन करके घटना की जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग को ही गुमराह कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि एक दो बच्चों को खेलते वक्त चोट लग गई थी। निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी तो स्कूल ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए खेलते समय बच्चों के साथ छोटी-मोटी चोट लगने की बात बताई। किसी तरह के गंभीर मामले से इनकार कर दिया।
हाई प्रोफाइल लोगों के पढ़ते हैं बच्चे
स्कूल में उद्यमी, व्यापारी, राजनेता व बड़े अधिकारियों के बच्चे पढ़ते हैं। जैसे ही अभिभावकों को पता चला कि स्कूल में बच्चे बीमार पड़ गए हैं तो उन्होंने निचले स्तर पर कर्मचारियों को फोन करके स्कूल में भेजकर पता लगवाने की कोशिश की। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मीडिया को भी कोई जानकारी नहीं दी। कई बार स्कूल प्रबंधन ने गेट की चाबी खोने का बहाना बनाया।
खाना देने वाली कंपनी भी करेगी जांच
स्कूल में सोडोक्सो की तरफ से बच्चों को नाश्ता और लंच उपलब्ध कराया जाता है। सोडोक्सो की कम्यूनिकेशन स्पोक्स पर्सन सोनल शाह ने बताया कि जरूरी नहीं है कि बच्चों की तबियत खाना खाने से ही खराब हुई है। ये जांच का विषय है। इसकी जांच चल रही है। अधिकारियों ने खाने के नमूने लिए हैं। कंपनी की तरफ से जांच की जा रही है।