विधान सभा के से वाकआउट करते विपक्षी सदस्य व कपिल मिश्रा
- फोटो : जी पॉल
इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की कुर्सी तक जा पहुंचे। उन्होंने सवाल किया कि विधानसभा अध्यक्ष बताएं कि दिल्ली में कहां दंगा हुआ है, जिस पर चर्चा कराई जाने वाली है।
मिश्रा को सदन से निकाले जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी मस्जिद के आगे नंगी तलवारें लेकर प्रदर्शन किया गया, आपत्तिजनक वीडियो चलाया गया। उसका वीडियो भी उपलब्ध है। इसके बावजूद पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही।
अध्यक्ष ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि जिन-जिन इलाके में ऐसी घटनाएं र्हुइं हैं वो लिखित में उन्हें दें। वो पूरी डिटेल पुलिस कमिश्नर को भेजेंगे ताकि एफआईआर कर कार्रवाई की सके।