फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में गिरी आठ साल की बच्ची, डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट-3 में बुधवार रात आठ वर्षीय बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची निर्माणाधीन मकान के बाहर बनी पानी की टंकी के पास खेल रही थी।
विज्ञापन


घटना का पता लगने पर परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

आठ वर्षीय ज्योति परिजनों के साथ सूर्या विहार पार्ट-3 में रहती थी। वह पास ही स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी और उसके पिता किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह सूर्या विहार-3 स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन..

इस दौरान निर्माणाधीन मकान के बाहर बनी एक पानी की टंकी में जा गिरी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। उसी समय किसी ने बताया कि ज्योति पानी की टंकी में गिर गई है।

परिजन सहित आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर नजदीक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ज्योति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें