न्यूटाउन स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से पैकेजिंग लोहा चोरी करने का प्रयास हुआ है। मामले के अनुसार, रविवार की सुबह एक मालगाड़ी से लोहे का सामान उतारने के लिए न्यूटाउन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर खड़ा किया गया था।
आसपास सक्रिय चोरों ने पैकेजिंग का लोहा उखाड़ना शुरू कर दिया। सुबह करीब नौ बजे भी पैकेजिंग लोहा लाइन के किनारे यूं ही पड़ा मिला।
शुक्रवार की शाम को भी चोरों ने लोहा चुराया था। आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग कम उम्र के हैं।
उनके परिवार के कई लोगों को बुलाकर समझाया जा चुका है। हमारे पास मैनपावर की कमी है फिर भी जो संभव हो सकेगा चोरी रोकने का प्रयास किया जाएगा।