फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात के लिए पनाह लेकर पड़ोसी ने लूट ली अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात के लिए पनाह लेने वाले पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। काम के बाद तड़के लौटे महिला के पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शौच कर लौट रही किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट करने के बाद युवक फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सारन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती उसकी सहेली है।

चाबी नहीं थी महिला के घर में रूका था पड़ोसी

सोमवार को सहेली का परिवार किसी शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। रात में सहेली का भाई मुस्तकीम वापस लौटा। मुस्तकीम महिला के घर आया और चाभी भूल आने की बात कहते हुए ताला तोड़ने के लिए उससे हथौड़ी मांगी।

महिला ने सुझाव दिया कि सुबह परिवार वाले वापस आ जाएंगे इसलिए ताला न तोड़ कर युवक उसके ही घर में सो जाए। मुस्तकीम दूसरे कमरे में सो गया। आरोप है कि मुस्तकीम ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला का पति घर वापस आ गया। उसने मुस्तकीम को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसएचओ सारन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

16 साल की किशोरी को बना डाला हवस का शिकार

सेक्टर 55 थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कॉलोनी में दो तलों पर फ्लैट ले रखे हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह शौच के लिए ऊपरी तल वाले फ्लैट गई थी।

कॉलोनी की सीढ़ी पर महेश बैठा था। किशोरी का आरोप है कि महेश ने उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं। वह शौच कर लौट रही थी तो महेश ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया।

पीड़िता ने विरोध किया तो महेश ने उसे लात घूसों से पीट दिया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें