फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट के बाद ही जारी होंगे कोरोना से मौत के आंकड़े, दिल्ली सरकार ने बनाई कमेटी

Wed, 22 Apr 2020 10:38 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों पर नजर रखने के लिए दिल्ली सरकार ने डेथ ऑडिट कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ऐसी मौतों की जांच करेगी। दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वह इस तरह के हर मामले की रिपोर्ट कमेटी के सामने प्रस्तुत करें।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार को तीन सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि वह रोज कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली हर मौत का ऑडिट करे। कमेटी की जांच के बाद ही दिल्ली के निजी व सरकारी अस्पतालों से मौत का आधिकारिक आंकड़ा जारी हो सकेगा। दिल्ली के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि मरीज की केस शीट के साथ इस तरह की हर मौत का रिकॉर्ड कमेटी के पास भेजें। इससे कमेटी ऑडिट कर सकेगी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग इस काम में सहयोग करेगा।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों में संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। ऐसे में अगर कहीं किसी की मौत होती है तो उसके बारे में पता कर पाना आसान नहीं होता। इससे काफी असमंजस रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के जारी किए गए आंकड़े ही आधिकारिक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें