फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिस महिला से गैंगरेप केस में दर्ज किए गए बयान

Sun, 22 Nov 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेनमार्क निवासी महिला से गैंग रेप मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ व जांच अधिकारी महिला एसआई पुष्पा ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक तीन नाबालिग समेत नौ आरोपियों ने चाकू की नोंक पर 14 जनवरी 2014 को विदेशी महिला से गैंग रेप व लूटपाट की थी।

तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष अभियोजन के गवाह के तौर पर गवाही देते हुए पहाड़गंज थाने के तत्कालीन एचएचओ राजकुमार ने कहा कि मामले में जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भिजवाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता के कपड़ों से लिये थे डीएनए के नमूने

अब बचाव पक्ष इनसे मंगलवार को जिरह करेगा। इससे पहले अदालत ने फोरेंसिक एक्सपर्ट का बयान दर्ज किया था। उसने अपने बयान में कहा था कि पीड़िता के कपड़ों से लिए गए डीएनए के नमूनों का मिलान आरोपियों के डीएनए के नमूनों से हुआ था।

पुलिस ने महेंद्र उर्फ गंजा, मोहम्मद राजा, राजू, राजू छक्का व श्याम लाल समेत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी।

इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हथियार के बल पर लूटपाट समेत कई धाराएं लगाई गईं थीं। तीन नाबालिग आरोपियों पर बाल न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें