फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर भारी माफिया, फायरिंग कर छुड़ाई शराब

Sun, 22 Nov 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात एक मर्सडीज और मारूति कार में तस्करी कर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


मगर कार में सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस लिखा-पढ़ी करने लगी तो उसी समय कुछ लोग आए और फायरिंग करते हुए गाडिय़ों को छुड़ाकर ले गए।

इकोटैक-वन पुलिस की ओर से दनकौर के अट्टा गुजरान निवासी नौ लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है जबकि 30/40 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इकोटैक-वन थाना पुलिस रात में गश्त कर रही थी। पुलिस को एएमआर मॉल और यमुना पुस्ता के बीच में दो कारों की लाइट दिखाई दी। बदमाश या शराब तस्कर के संदेह पर पुलिस आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कारों में लदी थी शराबो

पुलिस को देख तस्कर मर्सडीज और मारूति 800 कार को छोड़कर भाग गए। दोनों कारों में भारी मात्रा में शराब लदी थी। पुलिस ने शराब और वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई वहीं पर शुरू कर दी।

करीब 20 मिनट बाद करीब 50 लोग वाहनों में सवार होकर वहां पहुंचे। कुछ लोग फायरिंग करते हुए आ रहे थे। जब पास आए तो पुलिस पर सीधे फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन ज्यादा लोग होने के कारण पुलिस जीप लेकर निकल गई।

घटना में पुलिस ने अट्टा गुजरान निवासी बबली, सोनू, सोहनवीर, भगतराम, संजय और निकेश आदि समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए करीब 30 से 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट करना आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें