फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता तीन अक्तूबर से

Fri, 05 Sep 2014 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से तीन अक्तूबर से 13वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें हरियाणा के सभी जिले के खिलाड़ी सीधे हिस्सा ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में होगी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन वेबसाइट इंडियनचेस डॉट ओआरजी के जरिए होगा। वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर सात राउंड होंगे।

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि खेलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 सितंबर तक एचसीए की वेबसाइट इंडियनचेस डॉट ओआरजी से कर सकते हैं। इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे। जिनका सीधा प्रसारण वेबसाइट पर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग अंडर- 9, 13, 17 व 25 के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्पर्धा में प्रत्येक आयु वर्ग के पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 05 अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

विजेता खिलाड़ियों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो अक्तूबर माह में ओडिशा में होने वाली अखिल भारतीय दो लाख इनामी शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का सारा खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा।

शतरंज का खेल कैलेंडर जारी
एचसीए ने चालू शैक्षणिक सत्र 2014-15 का शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया। कुरूक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, पानीपत, करनाल में ये मुकाबले होंगे। इसके तहत 6-8 सितंबर को भिवानी के राम गोपाल हाई स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, 25-27 सितंबर को अंबाला में राज्य स्तरीय इंटर स्कूल कॉलेज टीम शतरंज प्रतियोगिता, 3-5 अक्तूबर को टीआईटीएस कॉलेज भिवानी में राज्य स्तरीय अंडर-9, 13, 17 व ओपन शतरंज चैंपियनशिप, 04 से 07 अक्तूबर को ओडिशा में अखिल भारतीय दो लाख इनामी प्रतियोगिता, 11-12 अक्तूबर को पानीपत में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, 7-8 नवंबर को दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें