फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा टूल, जिसने उड़ा दिए कांग्रेस के होश!

Sat, 22 Mar 2014 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और आम आदमी पार्टी से सबक लेकर कांग्रेस ने युवा मतदाताओं का लिंक सोशल मीडिया से ढूंढना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर और फेसबुक जैसी वेबसाइट पर कैंपेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस व यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय कांग्रेस की टीम भी मदद करेगी। यूथ कांग्रेस की बैठक बुलाकर उन्हें वाट्स एप व अन्य नेटवर्किंग साइटों से जुड़कर कांग्रेस का एजेंडा तय करने को कहा गया है।

पढ़ें: पांच साल में 350% बढ़ गई सिब्बल की संपत्ति

इसकी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरिशंकर गुप्ता समेत प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक व महासचिव राधिका खेड़ा सोशल मीडिया को सौंपी गई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस दफ्तर की पांचवीं मंजिल पर सेटअप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अहम है कि दिल्ली, भाजपा के फेसबुक पेज पर 4.5 लाख लोग जुड़े हैं जबकि कांग्रेस केपेज पर दो हजार लोग ही जुड़े हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन के नौ हजार फॉलोअर्स हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह के फॉलोअर्स की तादाद छह सौ से भी कम है। जबकि आप के फेसबुक पेज पर 17 लाख फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें