फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तीन महीने से बंद सीढ़ी को खोला गया

Sun, 28 Jul 2019 02:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बंद सीढ़ियां खोली गईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में जल रिसाव के कारण पिछले तीन महीने से बंद सीढ़ी को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खोल दिया गया। इस सीढ़ी पर जल रिसाव के कारण यात्रियों के फिसलने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन


इस कारण सीढ़ी को बैरिकेडिंग के जरिए बंद कर दिया गया था। हालांकि डीएमआरसी ने जल रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ी की छत की सीलिंग को जल्द ठीक करने की बात कही है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 और 7 के बीच में प्लेटफार्म तक पहुंचने वाली आखिर सीढ़ी पर लंबे समय से जल रिसाव से  छत की सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। 

सीढ़ी के बंद होने और पानी के लगातार रिसाव से परेशान यात्री भी काफी समय से सोशल मीडिया के जरिये इसकी शिकायत कर रहे थे। यात्रियों का कहना है कि यहां बिना बरसात के ही काफी समय से जल रिसाव हो रहा है और बरसात के समय इसकी स्थिति और खराब हो गई, जिसके कारण प्लेटफार्म पर भी पानी फैल जाता है। 
विज्ञापन


बहरहाल इस लीकेज प्रभावित क्षेत्र में जल रिसाव बंद हो गया है। वहीं डीएमआरसी का कहना है कि इस क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत की जाएगी और जल रिसाव को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें