नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में शनिवार शाम आफत में जान नाटक का मंचन हुआ। दिनेश अहलावत के लिखित व निर्देशित इस 100 मिनट के हिंदी हास्य नाटक में पुलिस स्टेशन की हास्यास्पद स्थितियों को दिखाया गया।
कहानी में बुजुर्ग दंपति, उनकी पोती पिंकी, एक जेबकतरा और युवा प्रेमी जोड़े के किस्से हैं, जबकि स्पेशल ब्रांच के निरीक्षण की सूचना से थाने में अफरा-तफरी मच जाती है। रविंदर वत्स, डॉ. सुप्रिया पाहुजा, प्राची मेहरा, राजन कुमार, डॉ. अभिषेक दुबे व दिनेश अहलावत ने सशक्त अभिनय किया। दर्शकों ने नाटक को खूब सराहा। संवाद