फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ से गंदी हरकत करने पर नपेंगे जीडीए क्लर्क

Fri, 09 May 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की महिला बाबू की गड़बड़ी पकड़कर ‘गंदी बात’ करने वाले जीडीए के दो बाबुओं पर गाज गिर सकती है। प्राधिकरण पुलिस ने जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन


उधर, अफसरों का यह भी कहना है कि किसी महिला अधिकारी से भी इस मामले की जांच करानी चाहिए। बता दें कि एक महिला बाबू ने फाइलों में कुछ गड़बड़ी की थी। साथी क्लर्कों को यह पता चला तो उन्होंने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

वे महिला पर होटल में चलने का दबाव बनाने लगे। महिला ने वीसी से शिकायत की थी। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में महिला अपने आरोप के पक्ष में कोई ठोस सबूत नहीं दे पाई है।
विज्ञापन


कोई महिला अपने ऊपर चरित्रहीनता जैसा इल्जाम नहीं लगा सकती, इसी तथ्य को ध्यान में रखकर दोनों बाबुओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति वीसी से की गई है।

हालांकि नियम यह है कि महिला द्वारा ऐसे किसी आरोप की जांच महिला अधिकारी ही करेगी। जीडीए में कोई महिला अधिकारी नहीं है, इसलिए जीडीए वीसी से डीएम को पत्र लिखकर महिला एडीएम से मामले की जांच कराने की संस्तुति की गई है।

महिला बाबू भी नहीं चाहती बड़ी कार्रवाई
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला बाबू ने भी बाबुओं के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराने से इंकार किया है। महिला बाबू दोनों बाबुओं के ट्रांसफर से ही संतुष्ट है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें