फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: करावल नगर में चाकू कांड से मची सनसनी, 18 साल के शख्स की ले ली जान

Tue, 18 Mar 2025 07:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी जिले की करावल नगर इलाके में चाकू मारकर 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में चाकू मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि 17 मार्च की रात लगभग 11 बजे के आस पास एक शख्स को चाकू मारने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम शिव विहार गली नंबर 8 में पहुंची। जहां घटना हुई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने पाया कि लगभग 18 साल के एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। घायल को पीसीआर से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध और एफएसएल टीमों को बुलाया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों की तैनाती की गई है।

वहीं दूसरी तरफ चांदनी चौक इलाके में कारोबारी के कर्मचारियों से बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर 80 लाख रुपए लूट लिए हैं। इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें