फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 करोड़ घोटाला मामला: SSP ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता से 2 घंटे की पूछताछ, इस बैंक का नाम आया सामने

Fri, 29 Jun 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
land scam ex ceo pc gupta
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ के भूमि घोटाले के मामले में रिमांड पर चल रहे पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता से शुक्रवार को एक बार फिर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने दो घंटे तक पूछताछ की। एसएसपी कासना कोतवाली में पूछताछ करने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव और सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसके बाद टीम पीसी गुप्ता को लेकर नौझील (मथुरा) स्थित फर्जीवाड़े कर खरीदी गई भूमि का मुआयना करने पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जमीन खरीदने के लिए यमुना प्राधिकरण ने लेनदेन सूरजपुर स्थित महामेधा बैंक से किया था। पता चल रहा है कि इस बैंक खाते फर्जी नाम-पते पर साठगांठ के आधार पर खोले गए थे। अब, यह बैंक बंद हो चुका है। इससे पुलिस अब पूछताछ के लिए महामेधा बैंक के मालिक को ढूंढ रही है। 
विज्ञापन

इटावा और टप्पल में भी दी गई दबिश 

demo pic
दो घंटे की पूछताछ में एसएसपी ने अन्य आरोपियों के नाम व उनके संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमीन का मौका मुआयना व प्राधिकरण अधिकारियों से मिलकर अन्य आरोपियों के नाम पता करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीसी गुप्ता को लेकर टीम नौझील के लिए चली गई।

इटावा और टप्पल में भी दी गई दबिश 
कासना कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने घोटाले में शामिल आरोपी मानसिंह व पूर्व ओएसडी बीपी सिंह के घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी व साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इसके अलावा भी टीम ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अब तक फरार चल रहे 20 अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी नहीं मिली। इस दौरान अधिकांश के घर बंद मिले या फिर आरोपी व उनके करीबी घर पर नहीं मिले।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें