फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर छात्र ने दी जान, एसएससी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Sun, 18 Aug 2019 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार रात एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी राहुल (27) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस को सूचना मिली कि टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ व मेट्रो कर्मी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। राहुल के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उसके पिता रविंद्र सिंह दिल्ली फायर सर्विस, मोती नगर में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस ने पाया कि युवक द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही अचानक उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी। 

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि राहुल मास्टर डिग्री करने के बाद एसएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कई बार उसने परीक्षा भी दी थी। परिवार वाले फिलहाल खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। आशंका है कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं करने की वजह से राहुल ने यह कदम उठाया है। घटना की वजह से द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन 20 मिनट तक बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें