- नेपाल से लगी 1751 किलोमीटर लंबी आम आवाजाही वाली सीमा
- भूटान से लगी 699 किलोमीटर लंबी आम आवाजाही वाली सीमा
- बिहार और झारखंड में नक्सली विरोधी अभियानों में हिस्सेदारी
- चुनाव व अन्य मौकों पर पूरे देश में केंद्रीय बल के तौर पर नियुक्ति
पिछले साल सीआरपीएफ में आया था संकट
बता दें कि पिछले साल नक्सल विरोधी और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों को संभाल रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी ऐसे ही संकट से जूझना पड़ा था। केंद्र सरकार से 800 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की मंजूरी मिलने में देरी के कारण सीआरपीएफ को अपने जवानों का राशन मनी अलाउंस (आरएमए) रोकना पड़ा था।