फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सरकारी स्कूल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि शिक्षा मॉडल की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दे रही सुनाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को रोहिणी स्थित दिल्ली सरकार के सर्वोदय कोएड स्कूल का दौरा किया। उनको दिल्ली की आधुनिक शिक्षा प्रणाली से रूबरू कराया गया। इस दौरान श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया।

डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल विकासशील देशों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सकता है। श्रीलंका की प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने और इनकी शिक्षण व्यवस्था की जानकारी के लिए विदेश के प्रधानमंत्री स्वयं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और संवाद को और मजबूत करेगा। दोनों देशों का यह साझा विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही किसी देश के विकास और प्रगति की नींव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें