फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जापानी पार्क में 29 अगस्त से सजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी में 29 अगस्त से सात दिवसीय नवम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का आयोजन होगा। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति चार सितंबर तक रोहिणी सेक्टर-11 स्थित जापानी पार्क के लॉन नंबर-1 में यह उत्सव मनाएगी।
विज्ञापन

समिति की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे सप्ताह भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि इंडियन आइडल प्रसिद्ध सुहैल कुमार चौथे दिन प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और हेमंत बृजवासी छठे दिन भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे। समापन दिवस पर साध्वी पूर्णिमा श्रीकृष्ण नंदोत्सव की विशेष प्रस्तुति देंगी। आयोजन स्थल पर खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें