फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस: भारतीय महिला खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्तिका घोष, अनुभा, तनीषा, यशस्विनी समेत कई खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

तीन युगल जोड़ियां भी अंतिम चार में
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली
त्यागराज स्टेडियम में जारी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल व युगल दोनों वर्गों में सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं।
महिला एकल में स्वस्तिका घोष ने ऑस्ट्रेलिया की लियू यांगजी को सीधे गेमों में हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अनुभा कुटुम्बले, तनीषा कोटेचा, यशस्विनी घोरपड़े, दिव्यांशी भौमिक, सुतिर्था मुखर्जी, मणि नित्या श्री और सयाली वानी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

महिला युगल में स्वस्तिका घोष व सुतिर्था मुखर्जी, यशस्विनी घोरपड़े व दिव्यांशी भौमिक, तथा तनीषा कोटेचा व सयाली वानी की जोड़ियों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

अब सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के सामने ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंग्लैंड व अन्य देशों की चुनौती होगी। घरेलू दर्शकों के समर्थन में भारतीय टीम स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार है। रविवार को फाइनल मुकाबलों पर सभी की निगाहें रहेंगी, जहां भारत के पास कई पदक जीतने का सुनहरा अवसर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें