फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या लड़की ने ही लगाया था हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा?

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के जेएसएस कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने के शक की सुई अब एक छात्रा पर घूम गई है। इस संबंध में कई छात्राओं से पूछताछ की गई है। मामले का खुलासा करने से पूर्व कैमरे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन सूत्रों के मुताबिक पुलिस का शक हॉस्टल की ही एक छात्रा पर है, क्योंकि कैमरा उसी दिन सुबह बाथरूम में लगाया गया था। उस समय तक छात्राओं के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया था।
विज्ञापन

ऐसे हो सकता है खुलासा

इस संबंध में लेडी गार्ड, प्लबंर, इलेक्ट्रीशियन सहित पांच लोगों से पूछताछ की गई थी, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया संदिग्धों की सूची से इन्हें बाहर रखा गया है। वहीं, इस मामले की जांच से जुड़ी हॉस्टल की एक छात्रा घटना वाले दिन से हॉस्टल और कॉलेज दोनों जगह नहीं आ रही है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में हॉस्टल की ही एक छात्रा को आरोपी मानकर चल रही है। हालांकि इस संबंध में कॉलेज को लिखित में कुछ नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ की लैब में कैमरे की हो रही फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

- फोरेंसिक जांच से पहले कुछ कह नहीं कह सकते। रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय (नोएडा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें