फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पौधे बांटकर दिया हरियाली बचाने का संदेश

विज्ञापन
चिराग गुप्ता की खबर के साथ:---उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित करवाल नगर में पौधे बांटकर दिया हरियाली
विज्ञापन
केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने से होती है। इसी संदेश के साथ करावल नगर में श्री तिरुपति जन सेवा संस्थानम् समिति का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से बच्चों और महिलाओं को पौधे वितरित किए गए। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने और उन्हें नियमित रूप से पानी देने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों और महिलाओं को समझाया गया कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि जनसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संस्कारों को बढ़ावा देना भी समिति के उद्देश्यों में शामिल है। भविष्य में इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सरदार सिंह, महासचिव उपेन्द्र परिहार, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा और प्रवक्ता डॉ. कपिल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय नागरिक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें