फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 तक

Fri, 11 Apr 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में झंडे गाड़ने के बाद अब खिलाड़ियों को सम्मान देने की बारी आई है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित करने के लिए खेल विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए है।
विज्ञापन


इसके लिए 15 अप्रैल तक प्रदेश के खिलाड़ियों को आवेदन करना होगा। खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों से अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड तथा प्रशिक्षक के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड एवं जीवन की सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए ध्यानचंद अवार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

दरअसल, खेल के प्रति खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार के साथ ही उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती है।
विज्ञापन


खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय द्वारा अजुर्न अवार्ड दिया जाता है। इसमें खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अर्जुन की कांसे की प्रतिमा और पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।

राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, एक पदक और पांच लाख रुपये मिलते हैं। साथ ही रेलवे में सफर के लिए मुफ्त पास की सुविधा मिलती है।

बेहतरीन कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। कोच को द्रोणाचार्य की कांसे की प्रतिमा, स्क्रोल ऑफ ऑनर और पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें