फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP में बड़ी फूट: 'बड़े दुख के साथ कड़ा फैसला लिया', स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा हमला

Fri, 24 Apr 2026 06:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए। वहीं स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने पर एक्स पर पोस्ट लिखा और अरविंद केजरीवाल को घेरा।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसी बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


'बड़े दुख के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया'
स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में नौकरी छोड़कर उन्होंने देश सेवा का मार्ग चुना था। सूचना का अधिकार आंदोलन, अन्ना आंदोलन और आप के गठन में उन्होंने योगदान दिया। दिल्ली महिला आयोग में आठ वर्ष तक निष्ठापूर्वक काम किया। उन्होंने हर चरण में ईमानदारी और समर्पण से योगदान देने का दावा किया। मालीवाल ने कहा कि उन्होंने बड़े दुख के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
 

आम आदमी पार्टी पर स्वाति का आरोप
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और आप अपने आदर्शों से भटक चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके आवास पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता हुई। केजरीवाल ने अपने गुंडे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसे बड़े-बड़े पदों से भी नवाजा गया। मालीवाल को बर्बाद करने की धमकियाँ भी दी गईं।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने की बताई वजह
उन्होंने आप में बढ़ते बेहिसाब भ्रष्टाचार को पार्टी छोड़ने का एक कारण बताया। महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाओं का भी जिक्र किया। गुंडा तत्वों को बढ़ावा देना और पंजाब के साथ धोखेबाजी व लूट भी कारण बताए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर में हैं। आज रात दिल्ली लौटने के बाद वह इस विषय पर विस्तार से बात करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें