फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सीमाओं पर ढील देने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है बातः सत्येंद्र जैन

Thu, 30 Apr 2020 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना केस बढ़ने और उनका दिल्ली से जुड़ाव होने की बात कहकर राज्य सरकार ने अपनी सीमा पर दिल्ली आने-जाने के लिए जो सख्ती की है उसके बारे में आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि वह बात कर रहे हैं। जैन ने बताया कि हम लगातार हरियाणा सरकार के संपर्क में हैं। यह मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्वास्थ्यकर्मियों और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को जल्द राहत मिल सकती है। दरअसल अन्य राज्यों से दिल्ली आने का ज्यादातर रास्ता हरियाणा से होकर आता है, ऐसे में दिल्ली के लिए यह सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों की बात ही नहीं है बल्कि दूसरें राज्यों से आने वाले जरूरी सामान के वाहनों की भी बात है।

दिल्ली के हॉटस्पॉट बंटेंगे रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में
वहीं दूसरी तरफ जैन ने दिल्ली में कोरोना के हालात पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में अभी 100 कंटेनमेंट जोन हैं। किसी क्षेत्र में 3 केस भी आते हैं तो हम उसको कंटेनमेंट जोन बना देते हैं। काफी क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें काफी दिन से कोई केस नहीं आया है तो अब हम इनको ग्रीन, ऑरेंज और रेड में बांटेंगे।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों को लेकर कही ये बात
गृहमंत्रालय की गाइडलाइंस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम राज्यों के साथ संपर्क में हैं। गाइडलाइंस बिल्कुल साफ हैं जिस राज्य में प्रवासी मजदूर हैं उस राज्य को मजदूरों के जाने से पहले उनकी मेडिकल स्कैनिंग करनी है। ले जाने का प्रबंध उस राज्य को करना है जिस राज्य के वो लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें