फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली दो जान, एक गंभीर

Tue, 28 Oct 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में रेडीमेड गारमेंट्स बनाने वाली फैक्ट्री से काम कर लौट रहे तीन कर्मियों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। सोमवार देर रात हुए हादसे में दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद साथी कर्मी शवों को फैक्ट्री ले गए। यहां मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए कर्मचारियों ने हंगामा और नारेबाजी की।

डीएलएफ इंडस्ट्रियल इस्टेट फेस-1 स्थित जीवा डिजाइंस प्राइवेट लिमिटेड में रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाते हैं। फैक्ट्री में हरकेश नगर पल्ला निवासी मनोज (25), अवधेश (26) और त्रिभुवन काम करते थे। सोमवार रात ड्यूटी पूरी होने के बाद करीब बारह बजे तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आगरा कैनाल के पास स्थित शिवम प्रापर्टी डीलर्स कार्यालय के सामने पीछे से आती तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में अवधेश और त्रिभुवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का शोर सुनकर आसपास सो रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार वाला भाग निकला। तीनों को बीके पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अवधेश और त्रिभुवन को मृत घोषित कर दिया। इलाज करा रहे मनोज ने बताया कि अवधेश मूल रूप से यूपी के बिधौली (मांडा), इलाहाबाद का रहने वाला था। त्रिभुवन बैरियाली (मधुबन), मऊ जिले का निवासी था।


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद साथी कर्मी दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए न ले जाकर फैक्ट्री ले गए। फैक्ट्री परिसर में शव रख कर कर्मचारियों ने काम बंद करवा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। प्रबंधन ने फैक्ट्री मालिक शर्मिला डालमिया को और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

बाहर होने की वजह से वह नहीं आ सकीं। फैक्ट्री में प्रदर्शन और नारेबाजी की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कंपनी के जीएम रूपेश मल्होत्रा और कर्मचारियों के बीच मुआवजे की राशि को लेकर कई बार बात हुई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें