फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पीछा बैठा युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईपी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपी इस्टेट इलाके में आईपी फ्लाईओवर पर रविवार तड़के एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा 19 साल के अमन की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठे 22 साल के अल्बर की हालत नाजुक बनी है। उसका एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 6.21 बजे आईपी इस्टेट थाना पुलिस को आईपी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। यह जानकारी सिविल लाइन्स थाने से ट्रांसफर होकर आई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मदनपुर खादर निवासी 19 साल का अमन बाइक चला रहा था। उसके पीछे बटला हाउस जामिया नगर निवासी 22 साल का अल्बर बैठा था। दोनों सराय काले खां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आईपी फ्लाईओवर पर एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन को गंभीर चोटें आईं और अल्बर भी घायल हो गया। पीसीआर वैन दोनों को पहले ही उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें