फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ लें ये काम की खबर: यात्रियों की राह आसान करने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर यात्रा होगी सुलभ

Sat, 11 Mar 2023 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, निजामुद्दीन-वास्को-डी-गामा, अहमदाबाद-गुवाहाटी के बीच ट्रेनें चलेंगी। इनसे यात्रियों को आवागमन की सुविधा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेन वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, निजामुद्दीन-वास्को-डी-गामा, अहमदाबाद-गुवाहाटी के बीच चलेगी। इनसे यात्रियों को आवागमन की सुविधा होगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04212 कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 13 मार्च को रात के 9:30 बजे चलेगी व अगले रात्रि 11:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04211 वाराणसी-कटड़ा 12 मार्च को चलेगी। वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच वाली ये स्पेशल ट्रेन मार्ग में उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, तथा प्रतापगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगीं।

इसी तरह ट्रेन संख्या 07308 निजामुद्दीन-वास्को डी गामा स्पेशल 14 मार्च को दोपहर 3:45 बजे चलेगी व तीसरे दिन सुबह 8:05 बजे वास्को-डी-गामा पहुंचेगी। यह ट्रेन मडगांव, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, बेलगावी, मिराज जंक्शन, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और मथुरा जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 09467 अहमदाबाद-गुवाहाटी स्पेशल 12 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन नदियाद, छायापुरी, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना, न्यू बरौनी, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, बारसोई किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी , न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बंगाईगांव और रंगिया जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें