नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच दो और आनंद विहार-छपरा के बीच पांच फेरे लगाएंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से गोरखपुर और छपरा के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच दो और आनंद विहार टर्मिनल-छपरा के बीच पांच फेरे लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन छह और 13 नवंबर को शुक्रवार के दिन रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04021 सात और 14 नवंबर को सुबह सात बजे गोरखपुर से चलेगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ जंक्शन, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद में होगा। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
आनंद विहार-छपरा के बीच पांच फेरे
ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन तीन से 17 नवंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर चलेगी। यह रात 12:20 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04057 रात 10:10 बजे छपरा से चलकर अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे।