फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए एमसीडी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालकाजी बाजार से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्थित करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली और छठ के मद्देनजर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए एमसीडी ने तैयारी शुरू कर दी है। निगमायुक्त संजीव खिरवार ने कालकाजी साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, अनियमित पार्किंग पर नियंत्रण रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने निगमायुक्त को बताया कि बाजार में दुकानों के कारण सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण व वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगमायुक्त ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के उपायुक्त चिमला शिव गोपाल रेड्डी से इन समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने तहबाजारी के तहत संचालित दुकानों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाजार में नियमित सफाई, कूड़े के उचित निस्तारण और त्योहारों के दौरान नागरिकों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने के-ब्लॉक के पास नवनिर्मित फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निगमायुक्त ने स्टेशन से सटे खाली प्लॉट को पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए, जिससे क्षेत्र में हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार हो सके। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद योगिता सिंह, निगम के वरिष्ठ अधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें