नई दिल्ली। यूपीटीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे आज भी एक अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन करेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन सुबह पांच बजे चलाई जाएगी। गाड़ी नंबर 04218 जौनपुर से वाराणसी, सुबह 5:00 बजे चलेगी। रास्ते में यह गाड़ी जफराबाद, जलालगंज, बाबतपुर रुकेगी। वहीं, उन्होंने बताया कि दो जुलाई को भी सात स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया गया था। ब्यूरो
दिल्ली से प्रयागराज और जबलपुर से अयोध्या तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली। धार्मिक नगरी अयोध्या और प्रयागराज तक अलग-अलग गंतव्यों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की समयावधि बढ़ाई गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेनें मौजूदा समय और ठहराव के अनुसार ही चलेंगी। जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन स्पेशल (01705) जबलपुर से अयोध्या तक 21 जुलाई से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार चलेगी। वहीं अयोध्या धाम जंक्शन से जबलपुर (01706) 22 जुलाई से 30 दिसंबर तक हर बुधवार चलेगी।
इसी तरह प्रयागराज जं.-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (04123) प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन पांच जुलाई से 29 जुलाई तक हर रविवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन (04124), 6 जुलाई से 30 जुलाई तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार चलेगी।