ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 4 जून से 25 जून के बीच प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से शाम 7:20 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी व माता वैष्णव देवी के लिए दो-दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नई दिल्ली से उधमपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 4 जून से 25 जून के बीच प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से शाम 7:20 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04051 वाराणसी–नई दिल्ली स्पेशल 5 से 25 जून तक प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित श्रेणी के कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ व प्रतापगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
वाराणसी के लिए ही एक अन्य ट्रेन 04080/04079 नई दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04080 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल रेलगाड़ी 3 से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को नई दिल्ली से शाम 7:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04079 वाराणसी–नई दिल्ली स्पेशल 4 जून से 1 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, शनिवार और रविवार को वाराणसी से शाम 6.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ स्टेशन पर ठहरेगी।
माता के दर्शन के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
भोलेबाबा की नगरी वाराणसी के अलावा माता वैष्णव देवी के लिए भी रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 3 से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से रात्रि 11:15 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल 4 से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को कटड़ा से शाम 6:30 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6: 50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के को वाली यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व उधमपुर स्टेशन पर ठहरेगी।
इसके अलावा माता वैष्णव देवी के लिए एक अन्य साप्ताहिक गति शक्ति ट्रेन 04071/04072 चलेगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 2 जून से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से रात्रि 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04072 वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल 3 जून से 1 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वातानुकूलित श्रेणी के कोच वाली यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर पर ठहरेगी।
एक जून से होगा संचालन
रेलवे ने ऊधमपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से उधमपुर के लिए यह स्पेशल ट्रेन 04075 प्रत्येक रविवार को रात के 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04076 ऊधमपुर–नई दिल्ली स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शाम 7 बजे चलेगी। यह ट्रेन 1 जून से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट तथा जम्मू तवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।