फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 03 Oct 2014 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और दशहरा में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ, मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04432 पुरानी दिल्ली-वाराणसी 3 अक्तूबर को दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन वाराणसी सुबह 6 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04433 वाराणसी से पुरानी दिल्ली के लिए 5 अक्तूबर की शाम 6:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 04440 नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपर फास्ट ट्रेन पांच अक्तूबर को नई दिल्ली से दोपहर में 2 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात के 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से 4 अक्तूबर को चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 1:20  बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह निजामुद्दीन-मडगांव के बीच प्रीमियम सुपर फास्ट ट्रेन भी रेलवे ने चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 04430 निजामुद्दीन से 8 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को रात के 9:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजे मडगांव पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04429 मडगांव से निजामुद्दीन के लिए 12 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को रात के 8 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे निजामुद्दीन  पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कोटा, वडोदरा, वसई रोड, रत्नागिरी और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। लखनऊ के लिए एक प्रीमियम स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन 8 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें