फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीब जंग ने पत्नी संग किए जूते पॉलिश

Fri, 03 Oct 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने उन्हें सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

बाबा बघेल सिंह मल्टीमीडिया संग्रहालय में सिख इतिहास की जानकारी लेने के बाद उपराज्यपाल ने जोड़ाघर में सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के जूतों को पॉलिश किया।

इस मौके पर उपराज्यपाल ने गुरुनानक साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले समागमों में शिरकत करने के आग्रह पर भी उन्होंने सहमति जताई।

इस अवसर पर दिल्ली कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सिंह खुराना, उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, विधायक जतिंदर सिंह उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें