फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Train: होली पर यूपी-बिहार के लिए कई विशेष ट्रेनों की घोषणा, फेरे भी बढ़ाए; देखें गाड़ी संख्या-नाम

Thu, 26 Feb 2026 11:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली पर यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए रेलवे अब तक कई विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है जबकि रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई है। 
विज्ञापन
होली पर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए रेलवे अब तक कई विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है जबकि रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई है। कलबुर्गी और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन होगा। दो जोड़ी आरक्षित होली स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04056/04055 आनंद विहार टर्मिनल-बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष एक्सप्रेस का संचालन अब निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा। ट्रेन संख्या 04056 का संचालन 4 से 25 मार्च तक किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 04055 का संचालन 5 से 26 मार्च तक किया जाएगा। 
 

ट्रेन संख्या 01301/01302 कलबुर्गी-हजरत निजामुद्दीन-कलबुर्गी होली स्पेशल सीमित फेरों के लिए चलेगी। यह 26 फरवरी को कलबुर्गी से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी। यह वापसी में 1 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से कलबुर्गी के लिए चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में बिदर, लातूर रोड, परली वैजनाथ, परभणी, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, इटारसी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। 

अमृतसर-पटना-अमृतसर होली स्पेशल (04664/04663) आरक्षित स्पेशल ट्रेन अमृतसर जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए 27 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को चलेगी। यह वापसी में पटना से अमृतसर के लिए 28 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च को संचालित होगी। यह ट्रेन बीस, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, दानापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्पेशल (04026/04025) आरक्षित स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च तक और गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 28 फरवरी से 3 मार्च तक आठ फेरे लगाएगी। यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें