फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने यात्रियों को दिया तौफा, अब सफर होगा और आसान

Wed, 20 Mar 2019 02:54 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ, नई दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद के बीच भी ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04215/04216 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ होली स्पेशल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04215 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 22 व 24 मार्च  को रात 11 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04216 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 24 व 26 मार्च को दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। रात 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मार्ग में बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

इसी तरह ट्रेन संख्या 04213 वाराणसी से 23 और 25 को रात 9:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04214 नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल 23 व 25 मार्च को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मार्ग में सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 23 और 24 मार्च को चलेगी। इलाहाबाद से रात्रि 08:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04118 आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद सुपरफास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 24 और 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक और अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य ट्रेन 20 मार्च को वाराणसी से दोपहर 1:55 बजे मुंबई के लिए चलेगी। मार्ग में दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तथा इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें