नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से सहरसा और पटना के राजेंद्र नगर के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। नई दिल्ली–सहरसा ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस (12554) के मार्ग पर चलेगी और उसके सभी निर्धारित स्टेशनों के अलावा कुछ अतिरिक्त स्टेशनों पर भी रुकेगी।
इसके मार्ग में गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला, इटावा, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी जंक्शन शामिल होंगे। इसमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
इसी तरह अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04438) नई दिल्ली से राजेंद्र नगर के लिए चलाई गई है। यह नई दिल्ली से रवाना होगी और नियमित ट्रेन संख्या 12394 के मार्ग पर चलेगी। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, दानापुर और पटना जंक्शन पर भी रहेगा। ब्यूरो