फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णों देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, मिली स्पेशल ट्रेनों की सौगात

Tue, 18 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
 -अगस्त महीने तक पुणे, गोरखपुर, वैष्णव देवी, जयनगर, सहरसा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन      

अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। निजामुद्दीन-पुणे, आनंद विहार-गोरखपुर, आनंद विहार-जयनगर, आनंद विहार-वैष्णवदेवी, आनंद विहार-सहरसा, बठिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन अब अगस्त महीने तक चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04418/04419 हजरत निजामुद्दीन-पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल 18 जुलाई से 22 अगस्त के बीच प्रत्येक मंगलवार को निजामुद्दीन से व 20 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04042/ 04041 आंनद विहार-जयनगर-आनंद विहार द्विसाप्ताहिक स्पेशल 19 जुलाई से 20 अगस्त के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को आनंद विहार से व 20 जुलाई से 21 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और सोमवार को जयनगर से चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04046/ 04045  आंनद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल 23 जुलाई से 20 अगस्त के बीच प्रत्येक  रविवार को आनंद विहार से और 24 जुलाई से 21 अगसत तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से चलेगी ।
विज्ञापन

प्रत्येक मंगलवार व शनिवार  को कटड़ा से चलेगी

ट्रेन संख्या 04424/04423 आंनद विहा-सहरसा-आनंद विहार द्विसाप्ताहिक स्पेशल 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को आनंद विहार से और 21 जुलाई से 21 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सहरसा से चलेगी।

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 04998/04997 बठिंडा-वाराणसी बठिंडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी वृद्घि करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 जुलाई से 27 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को बठिंडा से व  24 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से चलेगी।

ट्रेन संख्या 04401/04402 आंनद विहार-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-आनंद विहार द्विसाप्ताहिक स्पेशल 17 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आनंद विहार से और 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार  को श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से चलेगी।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें