फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पेट्रोल पंप पर चिप ढूंढेगी टीम, 10 टीमें की गईं तैनात  

Tue, 02 May 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Axis
विज्ञापन
यूपी के पेट्रोल पंप मशीन में चिप लगाकर पेट्रोल कम नापने के मामले का संज्ञान लेकर दिल्ली के नाप तोल मंत्री इमरान हुसैन ने पेट्रोल पंपों की विशेष जांच के आदेश दिए हैं। राजधानी में 395 पेट्रोल पंप हैं, जिनकी जांच करने के लिए जोनल स्तर पर 10 टीमें उतारने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी साफ किया है कि कहीं गड़बड़ी लगे और मशीन जांचने में दिक्कत हो तो मशीन को सील कर दें, एक्सपर्ट उसकी जांच करेंगे। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि जांच होनी चाहिए।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को विभाग के सचिव के साथ बैठक करके यूपी में इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिपोर्ट कंट्रोल के इस्तेमाल से ग्राहकों के पेट्रोल में सेंध लगाने की आशंकाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


उसमें यह बात कही गई कि जिस तरह से यूपी में चिप लगाकर ग्राहकों को पेट्रोल की कम मात्रा दी जा रही थी, वैसे गैर कानूनी काम दूसरे राज्य में भी हो सकता है। यही वजह है कि टीमें औचक निरीक्षण व छापेमारी पर भेजें।
विज्ञापन

एसोसिएशन 6 मई को करेगी बैठक

पेट्रोल पंप पर छापा
इमरान हुसैन ने विभाग को साफ कहा है कि अगर कहीं घटतौली जैसी दिक्कत पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज कराने, पेट्रोल पंप सील करने और कठोर कार्रवाई करें। मंत्री के निर्देश के बाद टीमें विभाग ने तैयार कर ली है।   
 
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा है कि ट्रेड को बचाने के लिए जरूरी है कि सख्ती से जांच करके दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि हर तिमाही होने वाली बैठक 6 मई को दिल्ली में है।

इस बैठक में उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई पर सेंध ना लगे और ट्रेड को इस दिक्कत से कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा होगी। जो निष्कर्ष या सुझाव सामने आएंगे, उसे सरकार के पास भी भेजेंगे। वहीं दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के निषिद गोयल का कहना है कि दिल्ली में घटतौली की दिक्कत पेट्रोल पंपों पर नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें