अंबाला से आई जीआरपी की महिला स्पेशल टीम सोमवार को ओल्ड स्टेशन पहुंची और शटल गाडिय़ों की महिला डिब्बों की जांच की। इस दौरान टीम ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि एसपी जीआरपी के निर्देश पर प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए महिलाओं की टीम बनाई गई हैं।
ये टीम अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर जाकर महिला स्पेशल और महिला बोगी की जांच करेंगी। उन्होंने बताया कि एएसआई नरेश के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को ओल्ड स्टेशन पहुंची।
टीम ने फरीदाबाद से पलवल तक चलने वाली शटल गाडिय़ों की महिला बोगी की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने पहले दिन महिला यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिया और उन्हें हेल्पलाइल और खुद के मोबाइल नंबर नोट कराए हैं। ये टीम आकस्मिक छापेमारी भी करेगी।