23वें इंडो-यूएस इकोनॉमी समिट
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जितिन प्रसाद ने भारत व अमेरिका को विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला बनाने में स्वाभाविक भागीदार बताया। उन्होंने अमेरिकी पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार को भारत के पैमाने, प्रतिभा तथा विनिर्माण क्षमता से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही, एमएसएमई, कारीगरों और किसानों के लिए समावेशी व्यापार लाभों पर भी बल दिया। सम्मेलन में सिलेक्ट यूएसए, यूपी-अमेरिका निवेश क्षमता, एआई, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कौशल और बुनियादी ढांचे जैसे विषयों पर सत्र हुए।
23वें इंडो-यूएस इकोनॉमी समिट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सत्र के वक्ताओं ने यूपी-अमेरिका आर्थिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। अमेरिका पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार देता है, जबकि यूपी पैमाना, प्रतिभा और विनिर्माण शक्ति प्रदान करता है। मुकेश सिंह ने यूपी शासन के भरोसे को साझेदारी का आधार बताया। इसकी नीतियां एमएसएमई, किसानों व कारीगरों को लाभ पहुंचा रही हैं। शैलेंद्र भाटिया ने औद्योगिक हब के लाभ बताए, जबकि संजय खत्री ने बुंदेलखंड में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुति दी।
23वें इंडो-यूएस इकोनॉमी समिट
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पांच सरकारी संस्थाओं - यूपीईडा, बीडा, यूपी खादी, यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल और बागवानी व कृषि खाद्य प्रसंस्करण विभाग को सम्मानित किया। उन्हें लॉजिस्टिक्स सुधार, उत्साहजनक नीतियों और कारीगरों की मदद जैसे योगदानों के लिए सराहा गया। टाटा पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और चंदन हेल्थकेयर जैसे कॉर्पोरेट्स को यूपी में निवेश के लिए सम्मानित किया गया। ब्लूब्रेट कंसल्टेंट्स को यूपी की नीतियों को हितधारकों तक पहुंचाने के लिए सराहा गया। पूर्व आईएएस महेश गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।