फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अच्छे बनो, देश विरोधी काम न करो': डीयू के 103वें दीक्षांत समारोह में बोले वीसी, शाह की जगह पहुंचे पीयूष गोयल

Fri, 20 Nov 2026 01:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

 दिल्ली विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने 1.70 लाख डिजिटल डिग्री जारी कीं और छात्रों से बड़ा सोचने, असफलता से न डरने का आह्वान किया। इस अवसर पर, डीयू कुलपति ने भी विद्यार्थियों को अच्छे इन्सान बनने और देश विरोधी काम न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षां समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह हाल ही में आयोजित किया गया। इस समारोह की शुरुआत कुलपति प्रो योगेश सिंह ने की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी समारोह में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। कुलपति ने विश्वविद्यालय की 103 वर्ष पुरानी यात्रा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। कुलपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी सफलताओं पर अभिमान करना उचित है। लेकिन, दूसरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचना सही नहीं है। दिल्ली विश्वविद्यालय अपने छात्रों से अच्छे इन्सान बनने की अपेक्षा करता है। उन्होंने छात्रों से देश के खिलाफ कोई काम न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पीयूष गोयल ने समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1 लाख 70 हजार से अधिक डिजिटल डिग्री जारी कीं। यह विश्वविद्यालय के डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। छात्रों को अब अपनी डिग्री डिजिटल प्रारूप में प्राप्त होंगी।

पीयूष गोयल का छात्रों को संदेश

पीयूष गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को बड़ा सोचने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। गोयल ने कहा कि असफलता से डरना नहीं चाहिए और जोखिम लेने से कभी नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि यही देश को आगे लेकर जाएगी। नकारात्मकता से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें