फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Terror Blast Case: सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ी, लाल किले के पास हुआ था धमाका

Wed, 24 Dec 2025 01:52 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

विशेष एनआईए अदालत ने सात आरोपियों डॉ. अदील अहमद, डॉ. शाहीन सईदा, डॉ. मुजम्मिल, अमीर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश, सोयब और मुफ्ती इरफान की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ा दी। इससे पहले एनआईए ने 9वीं गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला हाउस कोर्ट ने लालकिला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 दिनों तक बढ़ा दी है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी आरोपियों को 8 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण कड़ी निगरानी में सुना गया। 

विज्ञापन


अदालत ने जिन सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है, उनमें डॉ. अदील राथर, डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. शाहीन सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे, जासिर बिलाल वानी, आमिर राशिद अली और सोयब शामिल हैं। इससे पहले अलग-अलग तारीखों पर इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसकी अवधि अब समाप्त हो गई थी।

एनआईए ने सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। सुरक्षा कारणों से मीडिया को अदालत की कार्रवाई कवर करने की अनुमति नहीं दी गई। आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के सामने पेश किया गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में एक संगठित आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के एक समूह द्वारा संचालित एक आतंकी मॉड्यूल पिछले साल से एक आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। इस साजिश का मुख्य योजनाकार उमर-उन-नबी बताया जा रहा है, जिसने विस्फोटक से भरी एक कार के जरिए 10 नवंबर को लाल किले के बाहर धमाका किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें