फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच स्पेशल ईएमयू ट्रेन- आनंद विहार-लखनऊ के बीच स्पेशल एसी एक्सप्रेस

Thu, 01 Mar 2018 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
memu train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर्व को ध्यान में रख रेलवे स्पेशल ट्रेन चला कर लोगों की राह आसान करेगा। इनमें मुख्य रूप से गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 4 मार्च तक चलेगी। वापसी दिशा का ध्यान में रख रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ-दिल्ली के बीच भी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04442 गाजियाबाद-अलीगढ़ होली स्पेशल ईएमयू दिनांक 4 मार्च तक सुबह 10:55 बजे रवाना होगी व उसी दिन दोपहर 1:15 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04441 अलीगढ़-गाजियाबाद होली स्पेशल ईएमयू अलीगढ़ से दोपहर 1.25 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 3:40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दादरी, बौडाकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरोल, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, डांवर, सोमना, कुलवा व मेहरावल स्टेशनों पर ठहरेगी। 

वापसी दिशा में लोगों की राह को आसान करने के लिए रेलवे ट्रेन संख्या 04434 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ के बीच 3 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात के 10:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04433 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 4 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन रात के 9:30 बजे लखनऊ से रवाना होगी व अगले दिन सुबह 7:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 
विज्ञापन


एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, चार वातानुकूलित 2 टीयर, तेरह वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली यह ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी। 

उधर, होली की पूर्व संध्या पर भी बड़ी संख्या में लोग पूर्वांचल की तरफ रवाना हुए। नियमित ट्रेन भीड़ से खचाखच भरी हुई रवाना की गई। जिन्हें नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिला उनलोगों ने स्पेशल ट्रेन से होली में शरीक होने के लिए अपने-अपने घर रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें