फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बम की झूठी सूचनाओं, महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों की जांच के लिए बनेंगे विशेष प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली फर्जी सूचना प्रकोष्ठ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बम रखे होने की फर्जी सूचना फैलाने वालों और महिलाओं तथा बच्चों के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के नवनिर्मित दिल्ली साइबर अपराध समन्वय केंद्र (डी4सी) में विशिष्ट प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी की गई सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई महीनों के दौरान सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की कई फर्जी धमकियां मिली हैं, लेकिन उनके भेजने वालों की पहचान के बारे में बहुत कम या कोई सुराग नहीं मिल सका है। अधिसूचना में कहा गया कि हॉक्स बम ई-मेल जांच सेल वीपीएन, गुमनामी तकनीकों, स्पूफ्ड या अनाम ईमेल और बम की झूठी धमकियों से जुड़े अपराधों की जांच करेगा। यह प्रकोष्ठ तकनीकी पहचान या सत्यापन, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने और दूरसंचार ऑपरेटरों, इंटरनेट मध्यस्थों व ईमेल सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें