फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का इनामी जैश आतंकी श्रीनगर से गिरफ्तार, 2007 में आया था दिल्ली को दहलाने

Tue, 14 May 2019 09:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-2007 में तीन साथियों संग दिल्ली को दहलाने आया था, दोषी ठहराने के बाद से थे फरार
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल माजिद बाबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के दो लाख के इनामी आतंकी अब्दुल माजिद बाबा को श्रीनगर के शौरा इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया है। माजिद को वर्ष 2007 में दिल्ली को दहलाने की साजिश रचते समय भारी मात्रा में विस्फोटकों व हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक पाकिस्तानी शाहिद गफूर समेत चार आतंकी पकड़े गए थे। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि 2013 में गफूर को छोड़ कश्मीरी आतंकियों माजिद, फैयाज और बशीर को दिल्ली की निचली अदालत ने बरी कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने माजिद बाबा समेत तीनों को दोषी करार दिया था और तभी से तीनों फरार हैं। पुलिस ने 25 मार्च, 2019 को एक सूचना पर श्रीनगर के कोठीबाग इलाके से फैयाज को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई तो बशीर, माजिद और फैयाज को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद तीनों आतंकी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने इनकी गिरफ्तारी पर दो-दो लाख का इनाम घोषित कर दिया। तब से छापेमारी चल रही थी। एसीपी संजय दत्त व इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह की टीम ने कश्मीर पुलिस और सेना की मदद से सोपोर निवासी माजिद को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल के पास से दबोच लिया। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें