फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का एक और मौका, हेल्पलाइन करेगा आपकी मदद

Thu, 21 Feb 2019 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
voter list - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चुनाव-2019 को ध्यान में रखते हुए अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से छूटे रहे गए मतदाताओं को नाम दर्ज करवाने का एक और मौका देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पहल की है। 23-24 फरवरी को दिल्ली के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 18 जनवरी को जारी सूची के बाद भी अपने नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म छह के करीब दो लाख आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें से करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दो दिवसीय शिविर के दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवक-युवतियों सहित बचे तमाम मतदाताओं को अपना नाम दर्ज करवाने का एक और मौका दिया गया है। 

विज्ञापन

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने बातचीत में बताया कि भ्रामक कॉल्स को नजरअंदाज करें। अगर किसी तरह का संशय हो तो 1950 पर कॉल कर वोट को सुनिश्चत कर सकते हैं। अगर कार्ड किसी वक्त में आपके पास नहीं है तो आपसे संबंधित ब्यौरा देते ही आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं इस बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा एसएमएस के जरिये भी जानकारी दी जा सकती है।  

ऑनलाइन फॉर्म छह के साथ फोटो, जन्म तिथि और पते का प्रमाण के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल के जरिये भी अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं या सूची में अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं। अधिकतर कॉल्स में मिली शिकायतों में इस बात की पुष्टि हुई कि कॉल्स भ्रामक थीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। तकरीबन 1.37 करोड़ मतदाता है जबकि दो लाख नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए आवेदन मिल चुके हैं।  
विज्ञापन


दिल्ली में कम हैँ 18-19 वर्ष के वोटर  
युवा जागरूक हो इसके लिए कोशिश कर रहे हैँ कि उन्हें भी अलग अलग गतिविधियों के जरिये जोड़ा जाए। पिछले हफ्ते दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईटी में भी कार्यक्रम हुए। हालांकि दिल्ली में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कम है, जिसे देखते हुए स्टूडेंट्स को जोडने की कवायद जारी है। मदताओं ब्रांड एंबेसडर मनिका बत्त्रा है जबकि दक्षिणी दिल्ली जिला का आइकॉन मोहित चौहान को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले समय में कुछ और ऐसी हस्तियों को जागरुकता अभियान से जोड़ा जाएगा।  

1950 पर कॉल की सुविधा, डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यूएनवीएस पी.इन या ईपीआईसी के बाद स्पेश फिर वोटर आईडी नंबर डालकर 7738299899 पर भेजकर सूची में अपने नाम के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें