फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'1 साल में 3500 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पर किसी ने नहीं लिया 2000 का इनाम'

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
satyendar jain - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सड़क हादसों को लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक साल में 3500 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने वाले किसी भी शख्स ने दिल्ली सरकार से इनाम नहीं लिया। ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों पर गर्व कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मानें तो इससे साबित होता है कि लोगों के लिए रकम से ज्यादा इंसानियत पर भरोसा है। 

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने के लिए एक योजना शुरू की थी, जिसके तहत अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स को दो हजार रुपये का इनाम मिलना है। अब इस योजना को करीब एक वर्ष होने को आया। 3500 घायलों की अस्पताल में इलाज मिलने से जान भी बच गई, लेकिन दो हजार रुपये के लिए कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस तरह की योजना में ऐसा पहली बार है जब जनता की ओर से इतना सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उन लोगों के लिए मिसाल हैं जो सड़क पर पीड़ित को तड़पता छोड़ आगे बढ़ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें